फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी का शिवलिंग बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। गांव सिवाना स्थित बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


दर्ज एफआईआर के मुताबिक, गोरखनाथ धाम मंदिर के महंत ने बताया कि अज्ञात लोग मंदिर से नकदी, एक मोबाइल फोन और चांदी का शिवलिंग चोरी कर ले गए थे।

पुलिस ने रोहित और मैक सिंह निवासी गांव पिलाना, जिला रोहतक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया मोबाइल फोन और चांदी का शिवलिंग बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद सामान को नियमानुसार कब्जे में लेकर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें