फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों के मकड़जाल में मंडुवाडीह, हर वक्त हादसे की आशंका

Thu, 15 Dec 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मंडुवाडीह थाना और ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते जूझना पड़ता है जाम से - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मंडुवाडीह थाना और ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते पूरे मंडुवाडीह इलाके की सड़कों और पटरियों पर अराजक तरीके से ट्रक का कब्जा रहता है। इसके चलते चांदपुर चौराहा से बौलिया तिराहा व मंडुवाडीह थाना मार्ग पर और लहरतारा चौराहा से मंडुवाडीह चौराहा मार्ग तक रोजाना जाम की स्थिति बनी ही रहती है।
विज्ञापन

मगर, इन दिनों शहर भर की यातायात व्यवस्था सुधारने की कवायद में जुटे पुलिस महकमे का ध्यान मंडुवाडीह क्षेत्र की समस्या की ओर नहीं जाता है और ट्रकों की अराजकता का सिलसिला जारी है। मंडुवाडीह-लहरतारा मार्ग पर शिवदासपुर मोड़ के समीप मंगलवार की शाम बाइक सवार कक्षा नौ के छात्र अमन सिंह की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई थी जबकि पीछे बैठी उसकी चचेरी बहन मनीषा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

इस हादसे के बाद बुधवार को मंडुवाडीह चौराहा से लहरतारा चौराहा तक पुलिस सक्रिय दिखी लेकिन बौलिया तिराहा से चांदपुर चौराहा तक सड़क और इसकी दोनों तरफ की पटरियों पर ट्रकों के बेतरतीब तरीके से खड़े होने का सिलसिला जारी रहा। यही नजारा चांदपुर चौराहा से मंडुवाडीह थाना मार्ग और डीरेका के पिछले गेट से ककरमत्ता-मंडुवाडीह मुख्य मार्ग से मिलने वाले रास्ते पर भी दिखा।
विज्ञापन
  पुलिस की मेहरबानी से मंडुवाडीह बाजार में अतिक्रमण पूर्व जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने अभियान चलाकर मंडुवाडीह बाजार में अतिक्रमण ध्वस्त कराया था और सड़क चौड़ी कराई थी। मगर, पुलिस की मेहरबानी से मंडुवाडीह बाजार की सड़क एक बार फिर संकरी हो गई। और तो और, थाने के सामने भी बेतरतीब तरीके से दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। अतिक्रमण और बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले वाहनों के चलते मंडुवाडीह चौराहा से मंडुवाडीह थाना तक रोजाना कई बार जाम लगता है। थाने कस लें कमर लें तो लागू रहे नो इंट्री की व्यवस्था नो इंट्री की व्यवस्था का सही तरीके से पालन हो इसके लिए जहां से शहरी सीमा की शुरुआत होती है उन थानों के थानेदारों और पुलिसकर्मियों को कमर कसनी होगी। बुधवार को एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यदि रोहनिया, मंडुवाडीह, लोहता, शिवपुर, सारनाथ, कैंट, लंका, चौबेपुर, फूलपुर और चोलापुर थाने के थानेदार के साथ ही यहां के पुलिसकर्मी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करें तो नो इंट्री के दौरान शहर में भारी मालवाहक वाहन किसी भी सूरत में जाने ही नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें