फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल बत्ती लगाकर घूम रहा था ईटीओ, चालान कटा

Fri, 25 Oct 2013 01:37 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति को नीली बत्ती लगाकर हाईकोर्ट जा रहे लालडू के ईटीओ (एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर) का ट्रैफिक पुलिस ने वीरवार को गुरुद्वारा लाइट प्वाइंट पर चालान काट दिया। पुलिस के एसआई अश्वनी कुमार ने ईटीओ की नीली बत्ती भी जब्त कर ली।
विज्ञापन


घटना वीरवार दोपहर दो बजे की है। लालडू के ईटीओ पटियाला निवासी सुखविंदर सिंह केस की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट जा रहे थे। इंटरसेप्टर जिप्सी पर तैनात एसआई अश्वनी कुमार ने सेक्टर-20 गुरुद्वारे लाइट प्वाइंट पर सफेद रंग की कार (पीबी 07आर-0014) पर नीली बत्ती लगी देखी।

उन्होंने गाड़ी को रोककर पूछा कि क्या उन्हें नीली बत्ती लगाने की अनुमति हैं। अगर है तो उसका अनुमति पत्र दिखाएं। गाड़ी चालक पटियाला निवासी सुखविंदर सिंह ने एसआई को बताया कि वह लालडू का ईटीओ है और उसके पास बत्ती लगाने की परमीशन है। हालांकि वे अनुमति पत्र नहीं दिखा सके।
विज्ञापन


इस पर एसआई ने नीली बत्ती जब्त कर चालान कर दिया। इंटरसेप्टर जिप्सी के इंचार्ज अश्वनी कुमार ने बताया कि लालडू के ईटीओ केपास नीली बत्ती लगाने की परमीशन नहीं थी। इसलिए उनका चालान काटा गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें