फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर/चकरनगर। बकेवर, उदी और चकरनगर क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। बकेवर क्षेत्र के गांव हर्राजपुरा निवासी अरविंद कुमार अपने गांव के सामने सड़क पार कर घर जा रहे थे। इसी दौरान बकेवर भरथना मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन

एक बाइक टक्कर के बाद अरविंद से जाकर टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार और अरविंद घायल हो गए। दूसरा हादसा बकेवर कस्बे के औरैया रोड पर शनिवार शाम हुआ। चंदन कुशवाहा निवासी शास्त्री नगर कस्बे की ओर आ रहा था। रास्ते में औरैया रोड पर गोवंश से टकराकर वह गिर पड़ा। हादसे में वह घायल हो गया।
तीसरा हादसा चकरनगर क्षेत्र के गांव सगरा मोड़ के पास हुआ। उदी की ओर से चकरनगर की तरफ आ रही बाइक अन्य बाइक को ओवरटेक करने में अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में महेश सिंह यादव निवासी नगला पिलुआ चकरनगर घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने की वजह से युवक के गंभीर चोटें आई थीं। बढ़पुरा थाना क्षेत्र में गांव पुल की मढ़ैया में ट्रक ने पैदल जा रहे किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में अवनीश (15) घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें