फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दूसरे सेमीफाइनल में गोला स्टेडियम की टीम जीती

Sun, 14 Dec 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला के स्टेडियम में सेमी फाइनल विजेता टीम के कप्तान को ट्राॅफी देते अतिथि। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। स्व. श्री राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में खेले जा रहे स्व. अरविंद गिरि ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में गोला स्टेडियम टीम विजेता रही।
विज्ञापन

शनिवार को टूर्नामेंट के सातवें दिन सेमीफाइनल का दूसरा मैच कंक्रीट एफसी कुशीनगर पड़रौना और गोला स्टेडियम गोला के मध्य खेला गया। इसमें गोला स्टेडियम गोला 3-0 से विजय रही।
मैच रेफरी रहमतुल्ला, मकसूद अहमद, विशाल कुमार, प्रभात कुमार और खर्शीद आलम रहे। सेमीफाइनल मैच की शुरुआत नगर पंचायत बंडा अध्यक्ष मोहम्मद इशहाक और विधायक रोमी साहनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराई। आयोजक विधायक अमन गिरि ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर देवेंद्र गिरि, डॉ. अजय वर्मा, डॉ. देवराज वर्मा, अजय गिरि, सुरेंद्र साहनी, डॉ. यदुलेश मुरारी सक्सेना, पंकज गुप्ता और जैनुद्दीन अंसारी (शब्बू ) आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें