फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई विवि में तीन डॉक्टरों के शोध को मिले पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एसोसिएशन ऑफ गायनेकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया ने राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विवि सैफई में आयोजित किया गया। सम्मेलन का आयोजन सैफई के प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग में हुआ। इसमें तीन डॉक्टरों के शोध को पदक प्रदान किया गया।
विज्ञापन

डॉ. प्रगति द्विवेदी ने वरिष्ठ संकाय श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता। डॉ. सारिका ने कनिष्ठ संकाय श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल किया। डॉ. आकांक्षा शर्मा ने कनिष्ठ संकाय श्रेणी में कांस्य पदक प्राप्त किया। डॉ. प्रगति ने बताया कि एसोसिएशन ऑफ गायनेकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया संगठन स्त्री रोग संबंधी कैंसर जैसे गर्भाशय, अंडाशय कैंसर पर विशेषज्ञों के साथ काम कर रहा है। स्त्री एवं प्रसूति विभाग की डॉ. नूपुर मित्तल, डॉ. वैभव कांति, डॉ सोनिया विश्वकर्मा ने पैनल चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया। विवि के कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने राज्य स्तर पर संस्थान का नाम गौरवान्वित करने के लिए सभी प्रतिभागियों एवं पुरस्कार विजेताओं को बधाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें