फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, आज से प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं

विज्ञापन
फोटो-85: बहादुरगढ़ के कैनरा बैंक में अपने काम के लिए आए लोग। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सोमवार से बुधवार तक बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के चलते शहर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हड़ताल के दौरान सरकारी बैंकों की शाखाओं में नियमित कामकाज बाधित रहने की संभावना है। इससे नकदी जमा करने और निकालने, चेक संबंधी कार्य, खाता संबंधी सेवाओं समेत अन्य जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए शाखाओं में पहुंचने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की जानकारी के चलते बड़ी संख्या में ग्राहकों ने रविवार को खुले रहे बैंकों में पहुंचकर अपने जरूरी काम निपटाए। रविवार को बैंक खुले रहने से लोगों को हड़ताल से पहले बैंकिंग संबंधी आवश्यक कार्य पूरे करने का अवसर मिला। हालांकि, हड़ताल के दौरान एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से लोग जरूरी लेनदेन कर सकेंगे। एटीएम में नकदी की उपलब्धता और अन्य सेवाएं बैंक के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।

करीब 100 कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे:

सोमवार से शहर की सभी सरकारी बैंक शाखाओं में करीब 100 कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। बैंक यूनियन के ब्लॉक प्रधान जसबीर शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की ओर से पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू नहीं किया गया तो 26 अक्तूबर से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन


हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहने से ग्राहकों को अपने जरूरी कार्यों के लिए हड़ताल समाप्त होने तक इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि संभव हो तो आवश्यक बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें और हड़ताल के दौरान डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें।

मैं बैंक के बाहर से गुजर रहा था तो देखा कि बैंक खुला हुआ है। यहां आकर तीन दिन की हड़ताल के बारे में पता लगा तो मैंने कैश निकलवा कर अपने पास रख लिया। आने वाले समय में क्या स्थिति रहे किसी को क्या पता।

-नवरत्न, काठमंडी

मुझे बैंक में एक चेक लगाना था। अगले तीन दिन बैंक बंद रहेंगे तो मैंने अपना काम आज ही पूरा कर लिया।

साहिल, लाइनपार
फोटो-85:
फोटो-86:
फोटो-87:
फोटो-88:

फोटो-85: बहादुरगढ़ के कैनरा बैंक में अपने काम के लिए आए लोग। संवाद- फोटो : Samvad

फोटो-85: बहादुरगढ़ के कैनरा बैंक में अपने काम के लिए आए लोग। संवाद- फोटो : Samvad

फोटो-85: बहादुरगढ़ के कैनरा बैंक में अपने काम के लिए आए लोग। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें