फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा पीढ़ी ने सरकार को झुकाने का काम किया : दिग्विजय

विज्ञापन
13jjrp21- जजपा के युवा प्रदेशाध्यक्ष दि​ग्विजय चौटाला का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
बेरी। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि युवा किसी भी समाज और राजनीतिक संगठन की रीढ़ होते हैं। जननायक जनता पार्टी हमेशा युवाओं के अधिकारों, रोजगार और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने युवाओं से पार्टी की विचारधारा और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह चौटाला वीरवार को बेरी, महराना, गोच्छी, दूबलधन, सिवाना, बराहना और बिसाहन गांवों में आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा जननायक देवीलाल की विचारधारा और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए युवाओं के जन आंदोलन की तारीफ करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी ने सरकार को झुकाने का काम किया है।

उन्होंने युवाओं को पार्टी से जोड़कर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर जोर दिया। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर उपेंद्र कादयान, जिला अध्यक्ष संजय दलाल, युवा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र गहलावत, पार्टी प्रवक्ता डॉ. विकास पाराशर, नसीब भारतीय और सवीन पंघाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें