फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काॅलेज में ट्राईकलर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
13jjrp14-  राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित स्टाफ सदस्य। स्रोत : कॉ
विज्ञापन
साल्हावास। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए ट्राइकलर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य दलबीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों की आकर्षक रंगोलियों से महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया। निर्णायक मंडल ने रंग संयोजन, विषयवस्तु, मौलिकता और कलात्मक प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। नैना, बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम, दीपांशु, बीएससी द्वितीय वर्ष ने द्वितीय तथा नेहा व नेहा, बीए तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रशासनिक प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. पवित्रा देवी, डॉ. रीना, डॉ. अजय कुमार और रवि शंकर त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें