-फोटो 93 : अस्पताल में दौरा करने पहुंची स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम व अस्पताल स
बहादुरगढ़। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल और शहर में पीएचसी का दौरा किया। डॉ. मयूर की अगुवाई में पहुंची टीम ने नागरिक अस्पताल में मौजूदा चिकित्सा सुविधाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
सीएमओ ने बताया कि जिलाभर में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार, फाइलेरिया और जापानी एन्सेफलाइटिस की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान डॉ. देवेंद्र मेघा सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।