फोटो-65: बहादुरगढ़ में निकाली गई ध्वजा यात्रा में शामिल भक्त। स्रोत पार्टी
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। प्राचीन श्री परशुराम मंदिर नजदीक गर्ल्स स्कूल बहादुरगढ़ के पास से बाबा श्याम की छठी विशाल शोभा व ध्वजा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। सत्यनारायण मंदिर से शुरू होकर यह यात्रा नजफगढ़ रोड स्थित बाला जी मंदिर तक पूरे गाजे-बाजे के साथ हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।
इस यात्रा में श्रद्धालु व अतिथि बाबा श्यामजी के जयकारे लगाते हुए ध्वजा लेकर शामिल हुए। ध्वजा यात्रा में पूर्व विधायक नरेश कौशिक के पुत्र हिमांशु कौशिक, दलबीर मान के पुत्र सूर्य मान, पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र वत्स ने खाटू श्याम का आशीर्वाद लिया।
निशान यात्रा में 1500 श्रद्धालुओं ने बाबा श्यामजी के जयकारे लगाते हुए बढ़चढ़ कर भाग लिया। हिमांशु कौशिक ने कहा कि बाबा श्यामजी हारे के सहारे हैं और सभी श्रद्धालुओं के संकट हरते हैं। उन्होंने बाबा श्री श्यामजी की पूजा अर्चना करते हुए सभी लोगों के सुख समृद्धि की कामना भी की।
श्री श्यामजी की शोभा व ध्वजा निशान यात्रा प्राचीन श्री परशुराम मंदिर प्रांगण से शुरू होकर गांधी चौक, मेन बाजार, पुरानी कमेटी चौक, नजफगढ़ रोड होते हुए श्री बालाजी मंदिर पर पर जाकर संपन्न हुई।
प्राचीन श्री परशुराम मंदिर कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र वत्स, प्रमोद दराल, महेशी भाई जैन, रोहित वत्स, सतपाल राठी, अनिल यादव, हरीश यादव व भारत भूषण समेत अनेक लोगों ने इस यात्रा में भाग लिया। सभी का यहां पहुंचने पर पटका व पगड़ी से सम्मान किया।