फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवें दिन छात्रों का अनशन स्थगित 

Fri, 27 May 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गुरुवार की दोपहर रिहा किए गए बीएचयू के छात्र।
विज्ञापन
18 मई से साइबर लाइब्रेरी 24 घंटे खोलने सहित अन्य छात्र सुविधाओं के लिए अनशन पर बैठे छात्रों ने गुरुवार को नौवें दिन अपना अनशन स्थगित कर दिया। शाम करीब सात बजे प्रो. चौथीराम यादव की पहल पर छात्रों ने 72 घंटे के लिए अनशन स्थगित करने की घोषणा की। बुधवार की देर रात गिरफ्तारी के बाद भी उन्होंने अनशन जारी रखा था। 
विज्ञापन


लंबे समय से अनशन के चलते छात्रों की तबीयत बिगड़ गई थी। दोपहर में रिहाई के बाद 14 में 13 छात्रों को बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनशन पर बैठे 14 छात्रों को बुधवार की रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस फोर्स ने हिरासत में ले लिया था। इनमें दो छात्र आर्य भारत और गौरव की गुरुवार की सुबह परीक्षा थी। उन्होंने पुलिस कस्टडी में अपनी सेमेस्टर परीक्षा दी। बाकी छात्रों को दोपहर बाद निजी मुचलके पर रिहा किया गया। 

अनशन पर रहने की वजह से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में कुल 13 छात्र भर्ती हैं। देर शाम अस्पताल आए प्रो. चौथीराम यादव के अनुरोध पर छात्रों ने जूस पीकर अपना अनशन स्थगित किया।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती छात्रों में विकास सिंह, अविनाश, शांतनु, प्रियेश, अतुल, गौरव, आर्य भारत, सिद्धांत, रजत, रोशन, विनय, दीपक और आकाश हैं। उधर, पूरे घटनाक्रम के मद्देनजर बीएचयू परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई थी। सिंह द्वार ही नहीं परिसर में भी एहतियातन फोर्स तैनात थी। छात्र अधिष्ठाता कार्यालय जहां आंदोलनकारी छात्र पिछले आठ दिनों से अनशन पर बैठे थे, वहां ताला लगा दिया गया था। साथ ही, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी वहां मुस्तैद थे। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें