फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्ट एंड क्राफ्ट मेले में छाया लखनवी वर्क का जादू

विज्ञापन
फोटो 101: लखनवी सूटों का खरीदारी करती महिला। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एचएल सिटी में आयोजित दस दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट मेले में लखनवी वर्क के सूट महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। बारीक कढ़ाई, आकर्षक डिजाइन और पारंपरिक लुक वाले इन परिधानों की त्योहारों और शादी समारोहों के लिए खास मांग है।
विज्ञापन

लखनवी वर्क सूटों के विक्रेता रमेश कुमार ने बताया कि इन सूटों की खासियत उनकी बारीक कढ़ाई और सादगी में छिपी खूबसूरती है। हल्के और आकर्षक रंगों में उपलब्ध ये सूट महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। मेले में महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार रंगों और डिजाइन का चयन कर रही हैं।
करवाचौथ और आगामी त्योहारों को देखते हुए पारंपरिक परिधानों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। लखनवी वर्क के सूट त्योहारों के अलावा पारिवारिक कार्यक्रमों और अन्य खास अवसरों पर पहनने के लिए भी पसंद किए जाते हैं। मेले में पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक फैशन का मेल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 101: लखनवी सूटों का खरीदारी करती महिला। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें