जेल से रिहा होने के बाद जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार द्वारा दिए गए भाषण के लिए कमाल राशिद खान ने उन्हें दो लाख रुपए देने की घोषणा की है।
हमेशा अपने ट्वीट और प्रतिक्रिया से खबरों में रहने वाले केआरके ने कन्हैया के भाषण से प्रभावित होकर उपहार के तौर पर दो लाख रुपए देने की घोषणा की।
केआरके ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मैं कन्हैया कुमार के सुपरहिट भाषण के लिए उन्हें दो लाख रुपए देने का एलान करता हूं। इसलिए कोई उन्हें कह दें कि यह रकम उनके दिल्ली ऑफिस से प्राप्त कर लें।
I announce ₹2lakh gift for super hit speech of #KanhaiyaKumar so pls someone asks him to collect it from my Delhi Office.— KRK (@kamaalrkhan) March 4, 2016