फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारों के बीच हुआ गणपति प्रतिमा का विसर्जन

विज्ञापन
25jjrp09- गणपति जी की विदाई के दौरान नाचते श्रद्धालु। स्रोत : मंदिर समिति
विज्ञापन
झज्जर। सिद्ध बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर में महिला सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित छठा श्री गणेश उत्सव संपन्न हुआ। पवन कौशिक ने कहा कि भगवान गणेश ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि के प्रतीक हैं। समिति प्रधान सुधांशु हंस और महिला सेवा समिति प्रधान इंदू भूगड़ा के नेतृत्व में आयोजित उत्सव में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन से पूर्व भजन संध्या का आयोजन किया गया। दिनेश दुजाना, राजेंद्र वधवा, नयन हंस और योगेश रजन ने भजनों की प्रस्तुति दी। महिला कीर्तन मंडली की प्रीति गाबा, संगीता वर्मा, पूनम छाबड़ा और इंदू भूगड़ा ने भी भजनों के माध्यम से गणपति की महिमा का गुणगान किया।
वार्ड-9 की नगर पार्षद सुषमा तिलक राज गोसाई ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और गणपति दरबार में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच विधि-विधान और मर्यादा के साथ गणपति प्रतिमा का नहर किनारे विसर्जन किया। सुख-समृद्धि की कामना की। सुधांशु हंस ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें