फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिता-पुत्र के साथ की मारपीट, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित बिसरख मोड़ के समीप दो कारों में टक्कर हो गई। टक्कर होने पर एक कार चालक ने दूसरी कार में सवार पिता पुत्र के साथ मारपीट कर दी। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि धूममानिकपुर गांव में प्रणव रावल परिवार के साथ रहते हैं । वह 24 सितंबर को सुबह के समय रोजमर्रा की तरह अपने पिता के साथ कार सवार होकर जा रहे थे । बिसरख मोड़ के समीप पहुंचे तो एक कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। कार से उतर कर विरोध किया तो आरोपी कार चालक ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पिता-पुत्र घायल हो गए। कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें