फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को युवाओं की समस्याओं को सुनना चाहिए : निशित

विज्ञापन
फोटो-53:बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान आओ बदले बहादुरगढ़ का पोस्टर दिखाते युवा कांग्र - फोटो : Archive
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने वीरवार को पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने एचकेआरएन से जुड़े युवाओं की समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। कटारिया ने ''आओ बदलें बहादुरगढ़'' मुहिम के उद्देश्यों को भी बताया।
विज्ञापन

कटारिया ने कहा कि सरकार को युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए। युवाओं को रोजगार और नौकरी में सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। युवा कांग्रेस युवाओं की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी। उनके हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी। उन्होंने यह बात झज्जर रोड स्थित रॉयल सेलिब्रेशन में कही।
''आओ बदलें बहादुरगढ़'' केवल राजनीतिक मुहिम नहीं है। यह शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनता को साथ लेकर चलने का प्रयास है। निशित कटारिया ने बताया कि इस मुहिम में जनता को साथ लेकर चला जाएगा। शहर की समस्याओं को चिह्नित कर प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन

समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेश मीडिया अध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि मुहिम के माध्यम से जनता की समस्याएं सुनी जा रही हैं। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता वेद प्रधान, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सीटू बराही, पार्षद बलराम दलाल, पार्षद प्रतिनिधि संजीव मलिक, पार्षद संदीप दहिया, युवा कांग्रेस हलका अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, शहरी अध्यक्ष पंकज फोगाट और वरुण राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें