08jjrp13-शहर में जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करती डीसी वर्षा खांगवाल व अन्य अधिकारी । स
झज्जर। डीसी वर्षा खांगवाल ने नगर परिषद, सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि कुछ इंतजाम करो, जल्द निकाला जाए पानी, कल तक का इंतजार नहीं करें। वह कच्चा बेरी रोड, आंबेडकर चौक, सुभाष नगर, जेडी होटल के पास रेवाड़ी बाईपास, छारा चुंगी रोड, पुराना तलाव रोड पर जलभराव की स्थिति देखने पहुंची थीं।
उन्होंने संबंधित विभागों की टीम फील्ड में एक्टिव रहने और जहां कहीं भी निचले स्थानों पर पानी निकासी नहीं हो पा रही थी वहां वैकल्पिक व्यवस्था से पानी निकासी प्रबंध करने की बात कही है। कहा, जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की शीघ्र निकासी सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन की आवाजाही, यातायात और दैनिक गतिविधियां प्रभावित न हों।