फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महीनेभर में ही खत्म हो गई अल्ट्रासाउंड की अतिरिक्त सुविधा

Sat, 08 Aug 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की लंबी कतार कम करने के लिए करीब एक माह पहले अतिरिक्त रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती और नई पोर्टेबल मशीन की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

डॉ. अनुराग भारतीय कुछ दिन ड्यूटी पर आए, लेकिन अब कई दिनों से उनके नहीं आने से अतिरिक्त सुविधा खत्म हो गई है। एक ही रेडियोलॉजिस्ट पर अल्ट्रासाउंड का भार बढ़ने से मरीजों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
जिला महिला अस्पताल में करीब 300-400 मरीजों की ओपीडी होती है। इनमें 70-80 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की जरूरत होती है। मरीजों की लंबी कतार को देखते हुए बीते माह मेडिकल कॉलेज की ओर से रेडियोलॉजिस्ट के पद पर डॉ. अनुराग भारतीय की नई तैनाती की गई थी। साथ ही एक और पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई गई थी।
विज्ञापन

डॉ. अनुराग भारतीय कुछ दिन ड्यूटी पर आए, लेकिन कई दिनों से उनके न आने से अल्ट्रासाउंड कक्ष के सामने फिर भीड़ लगने लगी है। मरीजों को अपनी-अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
रेडियोलॉजिस्ट अपना बांड सरेंडर कर रहे हैं। वह काम छोड़ रहे हैं। इसलिए उनकी जगह शासन से दूसरे रेडियोलॉजिस्ट की मांग की गई है।
डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें