फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर मंडी में 90 व मातनहेल मंडी में 68 किसानों की फसल खरीदनी बाकी

विज्ञापन
01jjrp15- झज्जर। शहर की अनाज मंडी में धान की बोली लगाते हुए खरीददार। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर झज्जर की अनाज मंडी में अब तक 90 किसानों और मातनहेल अनाज मंडी में 68 किसानाें की बाजरे की फसल खरीदी जानी बाकी है। इसके अलावा बेरी और बहादुरगढ़ अनाज मंडी में सभी किसानों की बाजरे की फसल खरीदी जा चुकी है। बाजरे की खरीद के साथ-साथ प्राइवेट खरीदाराें की तरफ से बाजरे का उठान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले की दो अनाज मंडियों बेरी व मातनहेल में पीआर धान की खरीद हो रही है। जिले की अनाज मंडियों में अब तक 376 किसानों के पीआर धान के गेट पास काटे गए हैं, जिनकी 17607 क्विंटल धान की आवक ई-खरीद पोर्टल पर दर्ज की गई है। वहीं, जिले में अब तक 202 किसानों की 9903.3 क्विंटल धान की खरीद की गई है। जिले की अनाज मंडियों में धान की प्राइवेट खरीद भी हो रही है।
जिले की अनाज मंडियों में बाजरे आवक और प्राइवेट खरीद लगातार जारी है। जिले की अनाज मंडियों में अब तक 12539 किसानों के गेट पास काटे गए हैं, जिनकी 353655.4 क्विंटल बाजरे की आवक ई-खरीद पोर्टल पर दर्ज की गई है। वहीं, जिले में अब तक 12381 किसानों की 343256.4 क्विंटल बाजरे की प्राइवेट खरीद की गई। वहीं, प्राइवेट खरीदार बाजरे का उठान भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें