फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाला 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस जहां नशा बेचने वालों को गिरफ्तार कर रही है, वहीं नशा सप्लायरों तक भी पहुंच रही है। झज्जर सीआईए की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक सप्लायर को काबू किया है।
विज्ञापन

सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक विवेक मलिक की टीम ने 8 अगस्त को थाना दुजाना के एरिया से चार व्यक्तियों को नशीले पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार किया था। इसमें आरोपी सुशील को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी। जांच में सामने आया कि यह नशीला पदार्थ उसने हिमाचल प्रदेश निवासी एक व्यक्ति से खरीदा था। इस पर सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाले आरोपी को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान देवी सिंह निवासी कुकड़ी जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश के तौर पर की गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


चार आरोपियों से बरामद 497 ग्राम बरामद हुई थी चरस
पुलिस ने गुढ़ा रोड पर कच्चे रास्ते में स्कॉर्पियो सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें सोनीपत के जोली निवासी सुशील उर्फ शीलू टाइगर, संदीप उर्फ मोनू, राहुल व पंकज शामिल थे। पुलिस ने उनकी गाड़ी से 497 ग्राम चरस बरामद की थी। बाजार में इसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपये थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने देवी सिंह का नाम बताया था। पुलिस ने अब पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी देवी सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें