फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी पोल के लिए दोबारा लगाना पड़ा टेंडर

विज्ञापन
05jjrp07- शहर का गुरुग्राम रोड जहां पर सजावटी पोल व लाइट लगाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद को विभिन्न विकास कार्यों के लिए ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं। नगर परिषद की ओर से करीब 2 करोड़ 13 लाख रुपये के दो विकास कार्यों के लिए दोबारा टेंडर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इससे पहले भी इन कार्यों के लिए दो बार टेंडर जारी किए जा चुके हैं, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। नगर परिषद की ओर से शहर के सुंदरीकरण के लिए गुरुग्राम रोड, छिक्कारा चौक से दादरी बाईपास और महाराजा अग्रसेन चौक से रमेश गैस एजेंसी तक डिवाइडरों का सुंदरीकरण कराया जाना है। यहां फैंसी पोल और लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि शहर का प्रवेश क्षेत्र आकर्षक नजर आए। इस कार्य पर करीब 1 करोड़ 37 लाख 24 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्य को कुछ माह पहले बैठक में मंजूरी दी गई थी। इसके बाद दो बार टेंडर लगाए गए, लेकिन संबंधित फर्में निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं मिलीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें