झज्जर। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और टेलीफंकन फ्रेंडली की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में टेलीफंकन फ्रेंडली की टीम ने 227 रनों से जीत दर्ज की। मैच में टेलीफंकन फ्रेंडली की टीम के खिलाड़ी समर्थ भारद्वाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बहादुरगढ़ स्थित झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और टेलीफंकन फ्रेंडली की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया। टेलीफंडन फ्रेंडली की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए टेलीफंकन फ्रेंडली की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 354 रन बनाए। इस दौरान बल्लेबाजी में समर्थ भारद्वाज ने 81 गेंदों में 16 चौकों व तीन छक्कों की मदद से 124 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में शशांक ने चार विकेट हासिल किए।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम 28.3 ओवरों में 127 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में शौर्या खत्री ने 64 गेंदों में सात चौकों व दो छक्कों की मदद से 55 रन बनाए।
गेंदबाजी में राहुल राय व अग्रिम शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में टेलीफंडन फ्रेंडली की टीम के खिलाड़ी समर्थ भारद्वाज को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं, गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी शशांक को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।