झज्जर (वि)। भम्भेवा स्थित प्यारेलाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अध्यापक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता भी व्यक्त की।
कॉलेज चेयरमैन मनोज लाठर ने सभी शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कॉलेज शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अध्यापक दिवस को यादगार बनाया।