संतकबीरनगर। सेंट थामस इंटर कॉलेज खलीलाबाद के ऋषभ यादव ने आईसीएससी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा हाईस्कूल की परीक्षा में स्वर्ण शाही ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया है। छात्रों की इस सफलता पर उनके शुभचिंतको और परिवार के सदस्यों ने बधाई दी है।
खलीलाबाद के मड़या में रहने वाले और पेशे से शिक्षक व प्राथमिक शिक्षक संघ के खलीलाबाद ब्लॉक अध्यक्ष रामसरन यादव के पुत्र ऋषभ यादव ने सेंट थामस इंटर कॉलेज से आईसीएससी की इंटरमीडिएट की परीक्षा 95.5 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता पर उनके पिता और माता सहित पूरे परिवार ने खुशी जाहिर की है। इसके अलावा 92.2 प्रतिशत अंक हासिल कर शशांक पांडेय ने दूसरा स्थान पाया है। इसी तरह से सौरभ यादव ने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। जबकि आंचल सेठी ने 92.3 प्रतिशत और आयुष कुमार ने 91.8 प्रतिशत अंक हासिल किया है। हाईस्कूल की परीक्षा में नेशनल हाइवे स्थित डीघा बाईपास के पास रहने वाले व्यवसायी एसके शाही के पुत्र स्वर्ण शाही ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले मेें प्रथम स्थान बनाया है। इसी तरह से पूजा सिंह ने 95.2 प्रतिशत, विकल्प गुप्ता ने 94.6 प्रतिशत, स्वास्तिक पांडेय ने 94. 4 प्रतिशत, रजनीश सिंह ने 93.2 प्रतिशत, महक गुप्ता ने 92. 4 प्रतिशत अंक हासिल किया है।