बादली(झज्जर)। बुपनीया के पास केएमपी मार्ग के पुल से सल्फ्यूरिक अम्ल से भरा एक टैंकर करीब 20 फीट नीचे जा गिरा। इससे चालक गुरनाम सिंह गंभीर रूप से घायल गए। दमकल एवं बचाव दल ने टैंकर से बाहर निकाला। झज्जर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने गुरनाम सिंह को मृत घोषित कर दिया। वह करनाल के निवासी थे। हादसे के बाद टैंकर क्षतिग्रस्त होने से सल्फ्यूरिक अम्ल का रिसाव हुआ।
रसायन सड़क और आसपास के खेतों में फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल एवं बचाव दल ने रिसाव को नियंत्रित करने का प्रयास किया। आसपास के लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना प्रभारी सुमित कुमार के अनुसार, परिजनों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम होगा। संवाद