फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हरिद्वार से लौट रहे कांवड़िये, हर-हर महादेव की गूंज

Fri, 21 Aug 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कांठ नगर से होकर जाता ​शिव भक्त कांवड़ियों का जत्था। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कांठ। सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़ ला रहे कांवड़ियों की वापसी हो रही है। उनके द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से कांठ नगर व क्षेत्र पूरी तरह शिवमय हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर हर ओर केसरिया वस्त्रधारी कांवड़िये ही कांवड़िये दिखाई दे रहे हैं। वह हर-हर महादेव के जयकारों के संग पग-पग अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को बरेली, रामपुर, मीरगंज, शाहबाद, बहेड़ी, बदायूं, टांडा, मिलक, बिलासपुर, बिलारी, कुंदरकी, पीलीभीत, चंदौसी, संभल आदि स्थानों के तमाम जत्थे कांठ नगर से होकर निकले। कांवड़ यात्रा में झांकियां भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें