फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार किलोमीटर पैदल स्कूल जाने को मजबूर नंगला-कुतानी के विद्यार्थी

विज्ञापन
फोटो नंबर 71: दीपक, नंगला।
विज्ञापन
बादली। गांव नंगला-कुतानी के छात्रों को शिक्षा के लिए रोजाना संघर्ष करना पड़ रहा है। गांव में वरिष्ठ माध्यमिक स्तर के बाद स्कूल नहीं होने से छात्र दादरी तोए स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने जाते हैं।
विज्ञापन

गांव से स्कूल की दूरी 4 किलोमीटर है जिसे छात्र पैदल तय करने को मजबूर हैं। सरकारी परिवहन सुविधा न होने से अभिभावकों और छात्रों में रोष है। सुबह के समय छात्र कंधे पर बैग टांगे समूह में स्कूल जाते देखे जा सकते हैं।
सड़क पर वाहनों की आवाजाही और गर्मी-सर्दी के मौसम में यह सफर और कठिन हो जाता है। छात्राओं के लिए यह दूरी और भी चुनौतीपूर्ण है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मांग करने के बाद भी बस सुविधा नहीं मिली। निजी वाहन महंगे होने से हर परिवार खर्च वहन नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले विद्यार्थी
रोज पैदल जाने से स्कूल पहुंचते ही थक जाते हैं। पहले पीरियड में मन नहीं लगता। सरकार हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने का दावा करती है पर साधन ही नहीं है।
सचिन, नंगला

बारिश में कीचड़ और गर्मी में धूप में चलना पड़ता है। समय पर नहीं पहुंच पाते तो अध्यापक डांटते हैं। अगर गांव तक छोटी बस चल जाए तो बहुत राहत मिलेगी।
दीपक, नंगला।
फोटो नंबर 71: दीपक, नंगला
फोटो नंबर 72: सचिन, नंगला

फोटो नंबर 71: दीपक, नंगला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें