फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में तूफान: झील में बोटिंग कर रहे 20 लोगों की बची जान

Sat, 21 May 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
तूफान के दौरान सुखना लेख पर दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चंडीगढ़। शुक्रवार  शाम को शहर में आए तूफान के बीच सुखना लेक में 10 बोट फंस गईं। उन नावों  में सवार करीब 20 लोगों  की जान पर बन आई। पुलिस तुरंत हरकत में आई और सभी को समय रहते बचा लिया।
विज्ञापन


सुखना लेक की चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सरबजीत कौर ने बताया कि तूफान जिस समय शुरू हुआ उस समय लेक में करीब 10 बोट पर लोग बोटिंग कर रहे थे। तेज हवा के कारण बोट किनारे नहीं आ रही थी। इस पर उनका मैसेज आया कि बोट्स में बैठे लोग तूफान में लेक में फंस गए हैं। तुरंत पुलिस कर्मचारी हरकत में आए और आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भी पहुंचीं, लेकिन तब तक सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सभी लोग पूरी तरह स्वस्थ थे।

रोइंग खिलाड़ी की नाव पलटी, तैर कर बचाई जान
जिस समय  एक रोइंग खिलाड़ी नमन भी लेक पर बोटिंग कर रहे थे । नमन ने बताया कि तूफान एकदम से आया और किसी को संभलने का मौका नहीं दिया। जो लोग किनारे पर थे वे तो तुरंत नाव छोड़ कर बाहर निकल गए । लेकिन जो दूर थे वो फंस गए। नमन ने बताया कि तूफान से उनकी बोट भी झील में पलट गई थी। लेकिन नमन को के समय उनकी बोट झील में पलट गई थी। लेकिन नमन तैरना जानते थे और  वो खुद ही तैर कर झील से बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें