फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथयात्रा के लिए जुट जाएं : राणा

Wed, 24 Aug 2016 11:02 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
टाउनहाल स्थित कार्यालय में बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों से विरोधी दलों में घबराहट मच गई है। प्रदेश की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। विधानसभा चुनाव के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता जी-जान से जुट जाए। रथयात्रा 30 की शाम को सड़क मार्ग से जिले में प्रवेश करेगी। टाउनहाल स्थित कार्यालय में रथयात्रा को सफल बनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता रथयात्रा की सफलता के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। 2017 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेसियों के पास बहुत कम समय बचा है। गलियों और चौक चौराहों पर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के झूठे वादे से जनता रूबरू हो गई है। प्रदेश में विकास पूरी तरह ठप हो गया है। परिवारवाद और गुंडाराज को बढ़ावा मिल रहा है।


जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि रथयात्रा के लिए कांग्रेसियों में उत्साह है। जिले की सीमा खरोह चौराहे पर रथयात्रा का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान सैयद जमाल अहमद, प्रदीप पांडेय, सुयश मणि त्रिपाठी,  बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, महेंद्र मिश्र, अरविंद शाही, वरुण राय, ऋषिकेश मिश्र, नौशाद अहमद खान, जुलेखा खातून, सुहेल अंसारी, समीर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें