फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम-बी और शौर्य क्लब ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ज्योतिबा फुले स्टेडियम में आयोजित किए गए टूर्नामेंट में पहले दिन सोमवार को स्टेडियम-बी टीम ने माध्यमिक शिक्षक क्लब को और शौर्य क्रिकेट क्लब ने लॉर्डसन क्रिकेट क्लब को हराकर मैच जीते। दोनों टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

पहले मैच में माध्यमिक शिक्षक क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले खेलने उतरी स्टेडियम बी ने मधुर यादव ने 42 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की।आदर्श के शानदार 33 रनों, शौर्य के 26 रनों तथा शिवांग तिवारी के 20 रनों की बदौलत निर्धारित 15 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए।
माध्यमिक शिक्षक क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए शाहिद और गोविंद ने दो-दो विकेट व नाजिश और श्याम ने एक एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में खेलने उतरी माध्यमिक शिक्षक क्लब की टीम मात्र 83 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें विमल यादव ने सर्वाधिक 17 रन,आशुतोष ने 13 रन तथा श्याम ने 10 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम-बी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मधुर यादव ,देव और यश प्रताप ने दो-दो विकेट तथा आदर्श और गणेश ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। मधुर यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में शौर्य क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले खेलते हुए शौर्य क्रिकेट क्लब ने आशीष यादव के शानदार 86 रन, प्रकाश शर्मा के नाबाद 86 रन तथा फरदीन के 12 रनों की बदौलत निर्धारित 15 ओवरों में मात्र एक विकेट के नुकसान पर 184 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लॉर्डसन की ओर से गेंदबाजी करते हुए एक मात्र विकेट महिपाल सिंह ने लिया।
जवाब में खेलने उतरी लॉर्डसन क्रिकेट क्लब की टीम 14 ओवरों में मात्र 90 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें शरद बाजपेई ने सर्वाधिक 28 रन तथा पवन बंटी ने ने 14 रनों का योगदान दिया। शौर्य क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहुल और आदर्श ने 3-3 विकेट, फरदीन ने 2 विकेट तथा लक्की और आशीष यादव ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
प्रकाश शर्मा और आशीष यादव को को शानदार प्रदर्शन के लिए संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ उप आयुक्त उद्योग सुधीर कुमार, सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग सुनील कुमार यादव तथा सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टूर्नामेंट संयोजक वीरेंद्र यादव ने बताया कि कल पहला मैच स्टेडियम ए और स्टेडियम बी के बीच तथा दूसरा मैच स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और शौर्य क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें