फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एक कॉलेज में दो परीक्षा शुल्क पर भड़के छात्र, सौंपा ज्ञापन

Mon, 15 Dec 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 एलबीएस पीजी कॉलेज में प्रोफेसर बीपी सिंह को ज्ञापन सौंपते ​छात्र। 
विज्ञापन
गोंडा। एलबीएस महाविद्यालय में दो विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं के लिए अलग-अलग परीक्षा शुल्क लिए जाने को लेकर छात्र संगठनों में आक्रोश है। छात्रों ने इसे आर्थिक शोषण बताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने नगर मजिस्ट्रेट व प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

एलबीएस महाविद्यालय में स्नातक तृतीय व पंचम सेमेस्टर तथा परास्नातक के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की ओर से संचालित की जा रही हैं। इसके लिए 1010 रुपये परीक्षा शुल्क लिया गया है। वहीं, मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर की ओर से प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरने का शेड्यूल जारी किया गया। इसके अनुसार 1710 रुपये परीक्षा शुल्क जमा करने का निर्देश दिया गया।
बढ़े परीक्षा शुल्क को लेकर सोमवार को विभिन्न छात्र संगठनों ने महाविद्यालय गेट पर विरोध जताया। एबीवीपी के जिला संयोजक मनीष सिंह कनौजिया की अगुआई में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को सौंपा गया। छात्रों ने मांग की है कि मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के परीक्षा शुल्क में कमी की जाए। वहीं दूसरे छात्र संगठनों ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन एलबीएस के प्रभारी प्राचार्य प्रो. बीपी सिंह को सौंपा। छात्रों ने कहा स्नातक प्रथम वर्ष का अधिकतम परीक्षा शुल्क 1050 रुपये लिया जाए। परीक्षा शुल्क बढ़ोतरी पर पुनर्विचार किया जाए। इस दौरान धीरेंद्र प्रताप सिंह, आंचल शुक्ला, कुसुम, चांदनी, काजल, जमाल, मनीष, शिवम आदि मौजूद रहे।

 एलबीएस पीजी कॉलेज में प्रोफेसर बीपी सिंह को ज्ञापन सौंपते छात्र। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें