जिले के पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर बिजी या फिर रिसीव नहीं होता। ऐसी शिकायत पुलिस अफसरों के पास अक्सर रोजाना आती है। इसकी गंभीरता से जांच कराई गई तो मामला चौंकाने वाला निकला। कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मियों ने बताया कि 100 नंबर पर रोजाना 50 से अधिक कॉल ऐसी आतीं हैं जिस पर सिर्फ अश्लील बात होती है। इससे सुनकर एसएसपी भी हैरान रह गए।
कोई वारदात होने पर तुरंत पुलिस का 100 नंबर याद आता है। 100 नंबर अगर बिजी या फिर रिसीव न हो तो पीड़ित का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है। इसको लेकर जिले से लेकर लखनऊ तक अफसरों तक शिकायतें जाती हैं। प्रदेश सरकार ने 100 नंबर को हमेशा सक्रिय और तुरंत पुलिस का रिस्पांस मिलने के लिए लखनऊ में डिजिटल कंट्रोल रूम बना दिया। इसका मुख्य कारण है कि जिला कंट्रोल रूम में अधिकांश कॉल तो अश्लील बातों की आती है। जिन पर लंबी-लंबी बातें होती है। जिसके चलते कंट्रोल रूम का नंबर बिजी बता देता है या फिर रिसीव नहीं होता। इसकी शिकायत एसएसपी से कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी कई बार कर चुके हैं।
क्यों नहीं होती कार्रवाई
कंट्रोल रूम
- फोटो : फाइल फोटो
पुलिस जानती है कि ऐसी अश्लील कॉलों से पुलिस का समय ही नहीं, बल्कि आम जनता को काफी परेशानी होती है। क्योंकि अगर आपातकालीन स्थिति में कोई 100 नंबर पर फोन करे तो उसको कोई नहीं सुनेगा। 100 नंबर पर रिस्पांस न मिलने पर कई बार सिपाही से लेकर एसएसपी तक गाज गिर चुकी है। सवाल उठता है कि आखिर ऐसी कॉल करने वालों पर पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं करती। कॉल रिकार्डिंग सिस्टम से भी इस पर रोक लग सकती है।
मेरठ पुलिस ने बनाए 30 हजार प्वाइंट
मेरठ। लखनऊ के हाईटेक कंट्रोल रूम से जुड़ने के लिए मेरठ पुलिस खाका तैयार करने में जुटी है। मेरठ जिले के 50 हजार प्वाइंट ऑनलाइन होंगे, जहां से सूचना देते ही पुलिस को घटनास्थल का खुद पता चल जाएगा। मेरठ पुलिस अब तक 30 हजार प्वाइंटों को लखनऊ भेज चुकी है। एसएसपी के मुताबिक 20 अक्तूबर से 100 नंबर की घंटी लखनऊ के डिजिटल कंट्रोल रूम में बजेगी। सितंबर के अंतिम सप्ताह में मेरठ पुलिस को नई इनोवा गाड़ियां मिल जाएंगी। जिनको 100 नंबर पर आने वाली शिकायतों पर तत्काल पहुंचना होगा। लखनऊ कंट्रोल रूम अफसरों ने मेरठ जिले के 50 हजार प्वाइंटों को मांगा है। जोकि कंप्यूटर में फीड होंगे।
एसएसपी बोले, आती है 100 और 101 नंबर पर बहुत अश्लील कॉल
ssp
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि 100 और 101 नंबर पर बहुत अश्लील कॉल आती है। पुलिस किस किस पर मुकदमा दर्ज कराएगी। लखनऊ में डिजिटल कंट्रोल रूम बन गया है। जिससे जल्द ही सारी समस्याओं का निस्तारण हो जाएगा।