फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' विधायक सोमनाथ भारती गिरफ्तार, एम्स के सुरक्षाकर्मी से बदसलूकी का आरोप

Thu, 22 Sep 2016 12:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
somnath bharti
विज्ञापन
एक के बाद एक अपने विधायकों की गिरफ्तारी का दंश झेल रही आम आदमी पार्टी के एक और विधायक सोमनाथ भारती को गिरफ्तार क‌र लिया गया है। सोमनाथ भारती पर एम्स के सुरक्षा‌कर्मियों के साथ मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप है।
विज्ञापन

यह घटना 9 सितंबर की है जब सोमनाथ भारती अपने कुछ समर्थकों के साथ एम्स की एक दीवार के कुछ हिस्से को गिराने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान एम्स के चीफ सिक्योरिटी गार्ड से पहले उनकी झड़प हुई।
ये मामला बाद में इतना बढ़ गया कि एम्स के सुरक्षाकर्मियों और भारती व उनके समर्थकों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। इसके बाद एम्स के सुरक्षाकर्मियों की ओर से इस मामले में 9 सितंबर को हौजखास थाने में शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 स‌ितंबर का है मामला

सोमनाथ भारती
शिकायत के बाद से ही पुलिस इस मामले में एम्स के सुरक्षाकर्मियों के साथ ही कई अन्य लोगों से पूछताछ कर रही थी। बुधवार की सुबह दिल्ली पुलिस ने इसी मामले में पूछताछ के लिए पहले हिरासत में लिया बाद में गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती का पहले से ही विवादों से पुराना नाता रहा है। खिड़की एक्सटेंशन में महिलाओं के साथ बदसलूकी के आरोप के साथ ही उनपर अपनी पत्नी के साथ घरेलू हिंसा का भी आरोप लग चुका है।

बता दें कि कल ही आम आदमी पार्टी के एक अन्य विधायक अमानतुल्लाह खान को भी पुलिस ने यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें