फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवर्नर के गोल्फ कार्ट में आ बैठा सांप

Tue, 08 Oct 2013 02:06 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
माता मनसा देवी मंदिर में सोमवार को सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप की स्थिति बन गई, जब हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया और उनकी पत्नी शांति पहाड़िया उनकी सवारी के लिए तैयार गोल्फ कार्ट में बैठने लगे लेकिन कार्ट में पहले से एक सांप कुंडली मारे बैठा था।
विज्ञापन


गर्वनर और उनकी पत्नी के कार्ट में बैठने से पहले ही एक पुलिसकर्मी की सांप पर नजर पड़ गई और उसने तुरंत सांप को पकड़कर मार दिया।

सोमवार को तीसरे नवरात्र पर राज्यपाल और उनकी पत्नी मंदिर में माथा टेकने आए थे। उनकी गाड़ी सीधे यज्ञशाला में पहुंची, जहां उन्हें यज्ञ में हिस्सा लिया। यज्ञ भवन से गवर्नर सपत्नी गोल्फ कार्ट में बैठक मंदिर में माथा टेकने गए। इस समय गोल्फ कार्ट मंदिर की सीढ़ियों के नजदीक खड़ा किया गया था।

जैसे ही गवर्नर कार्ट में बैठने लगे, एक पुलिसकर्मी की नजर कार्ट में बैठे सांप पर पड़ गई। पुलिसकर्मी के सचेत करते ही वहां तैनात अन्य सुरक्षाकर्मियों में भी हड़कंप मच गया। तुरंत गवर्नर और उनकी पत्नी को वहां से दूर किया गया और बाद में सांप को कार्ट से निकालकर मार दिया गया। इस घटना के बाद राज्यपाल और उनकी पत्नी को फिर कार्ट में नहीं बैठाया गया। लिहाजा उन्हें पैदल ही यज्ञशाला के नजदीक खड़ी गाड़ी तक जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें