झज्जर। जिला मुख्यालय स्थित हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केंद्र पर किसानों को नियमानुसार गेहूं का बीज वितरित किया जा रहा है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एसएमएस डॉ. देवेंद्र ने बताया कि जिले में गेहूं के बीज की कोई कमी नहीं है। किसानों की जरूरत के अनुसार वितरण प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने बताया कि बिक्री केंद्र पर 21 सितंबर से बीज वितरण किया जा रहा है। केंद्र पर गेहूं की नौ किस्मों का बीज उपलब्ध करवाया गया है। निर्धारित लक्ष्य से अधिक बीज प्राप्त हुआ था, जिसे नियमानुसार किसानों को वितरित किया गया है। फिलहाल 310.80 क्विंटल बीज स्टॉक में शेष है। इसका वितरण भी नियमों के अनुसार किया जा रहा है।