फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को सीड बॉल्स वितरण किया गया

विज्ञापन
16jjrp08- कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व अन्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
झज्जर। इंडेप्थ विज़न फाउंडेशन और सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सवेरा स्कूल में कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बच्चों ने विभिन्न प्रकार के बीजों लौकी, तुलसी, जामुन सहित अन्य देशी पौधों के बीज से सीड बॉल्स तैयार किए। इन सीड बॉल्स का विद्यालय के बच्चों के बीच वितरण किया गया ताकि वे पर्यावरण संरक्षण की इस पहल में सहभागी बनें और अधिक से अधिक पौधों के संवर्धन के लिए प्रेरित हों।
आईवीएफ से पूनम ने बताया कि स्वयंसेवी बच्चों ने विद्यालय परिसर में गुड़हल, अमरूद, अपराजिता आदि प्रजातियों के पौधों का पौधरोपण किया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने हरित पर्यावरण के निर्माण, जैव विविधता के संरक्षण, प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का प्रभावी संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य लोकेश, रचना, नीतू, ज्योति, अनीशा, नविता, ऋषि, प्रिया उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें