फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में आग से पहले सुरक्षा ने तोड़ा दम, फायर सिलिंडर रिटायर एक्सपायर

विज्ञापन
13jjrp07- सिविल अस्पताल में लगा एक्सपायरी डेट का फायर सिलिंडर। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। सिविल अस्पताल में रोजाना 1200 से 1300 ओपीडी होती है। इसके अलावा 250 से ज्यादा डॉक्टर व अन्य स्टाफ काम करता है। अगर अस्पताल में आग लगने की घटना हो जाए तो सुरक्षा-वयवस्था पहले से ही दम तोड़ चुकी है। सिविल अस्पताल में लगे अधिकतर फायर सिलिंडर एक्सपायर हो चुके हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में ग्राउंड से लेकर तीसरी मंजिल तक फायर सिलिंडर लगे हुए हैं लेकिन सिलिंडर खराब (एक्सपायर) हो चुके हैं। ऐसे में यदि किसी प्रकार की आगजनी की घटना होती है तो कौन जिम्मेदार होगा। ऐसे में इस तरफ अब तक अस्पताल प्रशासन का कोई ध्यान नहीं गया है।
सिविल अस्पताल में सेंट्रल फायर सिस्टम भी नहीं है। ऐसे में यदि किसी एरिया में आगजनी की घटना होती है तो उसका पता लगने में भी समय लग जाता है। सिविल अस्पताल में कहीं भी फायर अलार्म भी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सेंट्रल फायर सिस्टम को लेकर मंजूरी भी मांगी हुई है, लेकिन अब तक कोई मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन


शव गृह में लगी थी आग, अब तक पता नहीं लगा
पिछले माह नवंबर में सिविल अस्पताल के शव गृह में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी। इसमें शव गृह का रिकार्ड, बिजली फीटिंग और बिल्डिंग को नुकसान हुआ था। उस समय भी मौके पर कोई फायर सिलिंडर नहीं था। अब तक कारणों का पता नहीं लग सका है। एडीसी और सिविल सर्जन की गठित कमेटी इसकी जांच कर रही है।
वर्जन

मैंने अभी कुछ दिन पहले ही ज्वाइन किया है। अस्पताल में लगे फायर सिलिंडर एक्सपायर की जानकारी नहीं है। सोमवार को इसके बारे में पता लगाया जाएगा।
डॉ. गुरजीत, एसएमओ, सिविल अस्पताल।

13jjrp07- सिविल अस्पताल में लगा एक्सपायरी डेट का फायर सिलिंडर। संवाद

13jjrp07- सिविल अस्पताल में लगा एक्सपायरी डेट का फायर सिलिंडर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें