फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यूआर कोड स्कैन करते ही मोबाइल पर दिखेगा दवाइयों का पूरा स्टॉक

विज्ञापन
फोटो 102: नागरिक अस्पताल के प्रसूति वार्ड में दिवार पर लगा क्यूआर कोड स्कैनर।संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब दवाइयों की उपलब्धता को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से ओपीडी में विभिन्न स्थानों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। मरीज इन कोड को मोबाइल से स्कैन कर अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों के स्टॉक की जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन

इस व्यवस्था से मरीजों को पता चल सकेगा कि डॉक्टर की ओर से लिखी गई दवा अस्पताल में उपलब्ध है या नहीं। इससे दवा वितरण काउंटर पर पहुंचने के बाद दवा नहीं मिलने की स्थिति में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही मरीजों को दवाइयों की उपलब्धता के बारे में बार-बार कर्मचारियों से पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
दवाइयों के स्टॉक और वितरण से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाती है। इससे दवा वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और मरीजों को उपलब्ध स्टॉक की वास्तविक स्थिति पता चल सकेगी।
विज्ञापन


दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए यह पहल की गई है। मरीजों को जागरूक करने के उद्देश्य से क्यूआर कोड लगाए गए हैं।
डॉ. विनय देसवाल, पीएमओ, नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़
-
आज के डिजिटल दौर में क्यूआर कोड के माध्यम से जानकारी हासिल करना आसान हो गया है। इससे लोगों को जरूरी जानकारी और सुविधाएं एक ही जगह पर मिल सकती हैं। ऐसी पहल से लोगों का समय बचेगा और डिजिटल व्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।
आशीष, लाइनपार

क्यूआर कोड की सुविधा से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। अब जरूरी जानकारी के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मोबाइल से कोड स्कैन करके आसानी से जानकारी हासिल की जा सकेगी। इससे समय की बचत होगी और लोगों में डिजिटल जागरूकता भी बढ़ेगी।
पुष्पा, विकास नगर

फोटो 102: नागरिक अस्पताल के प्रसूति वार्ड में दीवार पर लगा क्यूआर कोड।
फोटो 103: आशीष, लाइनपार।
फोटो 104: पुष्पा, विकास नगर।

फोटो 102: नागरिक अस्पताल के प्रसूति वार्ड में दिवार पर लगा क्यूआर कोड स्कैनर।संवाद

फोटो 102: नागरिक अस्पताल के प्रसूति वार्ड में दिवार पर लगा क्यूआर कोड स्कैनर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें