फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतपंथ आश्रम मे 29 जून को मनाया जाएगा सतगुरू कबीर साहेब का 628वां प्रकट दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के तलाव रोड स्थित सतपंथ आश्रम में सतगुरू कबीर साहेब के 628वें प्रकट दिवस के अवसर पर 29 जून को भंडारे और सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कबीर साहेब की वाणियों का गुणगान किया जाएगा।
विज्ञापन


सत्य प्रचार सेवा समिति के मीडिया प्रभारी उमेश सतसाहेब ने बताया कि 27 जून सुबह 5 बजे सतगुरू कबीर साखी ग्रंथ अखंड पाठ आरंभ होगा, जिसका भोग 29 जून सुबह 5 बजे लगेगा। 28 जून को सदावर्त उत्सव मनाया जाएगा।

29 जून को शाम भंडारा और रात्रि सत्संग होगा। कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उड़ीसा सहित कई राज्यों से संत और सत्संगी पहुंचेंगे। आयोजन संत सुरेंद्रदास महाराज की देखरेख में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें