फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस के नागरिक के पास से मिला सेटेलाइट फोन  

Mon, 03 Jun 2019 05:43 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
विज्ञापन

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने फ्रांस के एक यात्री के पास से सेटेलाइट फोन बरामद किया है। यात्री लेह जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा था। सीआईएसएफ कर्मियों ने यात्री को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


सीआईएसएफ अधिकारियों के मुताबिक 2 जून तड़के तीन बजे एयरपोर्ट पर एक यात्री के सामान की जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को उसके बैग में सेटेलाइट फोन मिला। उसकी पहचान फ्रांस के नागरिक पियरे लॉरेंट बोइलहोल के रूप में हुई।

उसने बताया कि उसे गो एयर की फ्लाइट से लेह जाना था।  अधिकारियों ने बताया कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि भारत में सेेटेलाइट फोन रखना प्रतिबंधित है। यात्री को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें