फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू लाइन पर तकनीकी खराबी से प्रभावित हुई मेट्रो सेवा

Mon, 03 Jun 2019 05:38 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-कार में लगी आग के धुएं के कारण मॉडल टाउन मेट्रो स्टेशन में भी बंद किया प्रवेश
विज्ञापन
मेट्रो (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर रविवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण नोएडा सेक्टर-16 से बाराखंबा मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित हो गई। इससे यात्रियों को ऑफिस पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, कुछ देर बाद व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई। वहीं, शनिवार रात में मॉडल टाउन मेट्रो स्टेशन के बाहर कार में आग लगने के कारण मेट्रो स्टेशन में यात्रियों का प्रवेश कुछ समय के लिए रोका गया।

विज्ञापन


ब्लू लाइन पर रविवार सुबह करीब 7:30 बजे तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो सेवा प्रभावित हुई। ट्रेनों की धीमी रफ्तार के कारण यात्रियों को निर्धारित समय से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। डीएमआरसी ने सुबह 7:49 बजे ट्वीट कर तकनीकी खराबी ठीक होने की सूचना यात्रियों को दी। ट्रेनों की धीमी रफ्तार से परेशान यात्रियों ने इसकी शिकायत डीएमआरसी और दिल्ली सरकार से की।

शनिवार रात येलो लाइन के मॉडल टाउन मेट्रो स्टेशन के बाहर एक कार में अचानक आग लग गई। इससे स्टेशन के अंदर धुआं घुस गया। सुरक्षा कारणों के चलते रात करीब 8:20 बजे डीएमआरसी प्रबंधन द्वारा मेट्रो स्टेशन को कुछ देर के लिए बंद किया गया। करीब 15 मिनट तक स्टेशन बंद रखा गया। धुआं छंट गया तो स्टेशन खोल दिया गया। इस दौरान स्टेशन के बाहर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें