फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी जारी

विज्ञापन
फोटो-58: बहादुरगढ़ में हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। स्रोत यूनियन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बहादुरगढ़ नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर 6, 7 और 8 अगस्त को तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल की थी लेकिन सरकार की ओर से मांगों को लेकर कोई पत्र जारी नहीं किए जाने के बाद हड़ताल को 9, 10 और 11 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। सफाई कर्मचारी की हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था चौपट है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा बंद करना, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करना तथा एचकेआरएन को भंग करना शामिल है। इसके अलावा सरकार और सफाई कर्मचारी नेताओं के बीच 17 मांगों पर बनी सहमति के संबंध में पत्र जारी करने की मांग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरगढ़ इकाई के प्रधान राजेश बालगुहेर ने हड़ताल की अध्यक्षता की, जबकि सचिव अमित ने मंच संचालन किया। इस दौरान राज्य संगठनकर्ता राजपाल, जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड, कैशियर मुकेश दरोगा, वरिष्ठ उपप्रधान लीला राम, महिला उपप्रधान ऊषा देवी सहित पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें