फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टी झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे सफाई व अग्निशमन कर्मचारी

विज्ञापन
-फोटो 56 : शहर में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सफाई व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही प्रदेशव्यापी हड़ताल के तहत वीरवार को सफाई यूनियन और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इंदिरा पार्क से उल्टी झाड़ू लेकर विरोध जताया और रेलवे रोड होते हुए लाल चौक तक मार्च निकालकर प्रदर्शन का समापन किया।

दरसअल, 16 फरवरी को फरीदाबाद के जसमेर गांव स्थित कंपनी में लगी आग के दौरान अग्निशमन कर्मी भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह की मौत हो गई थी। संघ के पदाधिकारी उन्हें शहीद का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने 20 मार्च को सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में हुई झूला दुर्घटना का भी जिक्र करते हुए पुलिस निरीक्षक की तर्ज पर सम्मान देने की बात कही। इसके अलावा 22 सूत्रीय मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा खत्म करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और सभी पालिकाओं व निगमों में समान काम के लिए समान वेतन लागू करने की मांग प्रमुख रही।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड़, वरिष्ठ उप प्रधान लीला राम, कैशियर मुकेश दरोगा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। अग्निशमन विभाग की ओर से काफी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें