फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दीपावाली मूंग की दाल के मिनी समोसे

Wed, 01 Oct 2014 01:40 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दीपावली आप मूंग की दाल के मिनी समोसे बनाकर अपने परिवार और रिश्तेदारों को खुश कर सकते हैं।
विज्ञापन


सामग्रीः
मैदा - डेढ़ कप
घी - एक चौथाई कप मोयन के लिए
नमक - स्वादानुसार
धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
सौंफ दरदरा कुटा हुआ - एक चम्मच
हरी मिर्च - 2
अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
मूंग दाल - आधा कप
काजू टुकड़ा, किशमिश - एक एक बड़े चम्मच
जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर - एक छोटी चम्मच
तेल - 2 बड़े चम्मच
हींग - 1 चुटकी
नमक - स्वादानुसार
तेल - समोसे तलने के लिए

विधिः
भरावन बनाने के लिए दाल साफ करके धोए और 2 घंटे पानी में भिगो दें। दाल को चलनी में थोड़ी देर के लिये रख दें ताकि सारा पानी निकल जाए। धुली दाल को बिना पानी डाले हरी मिर्च और अदरक के साथ बारीक पीस लें।

कढाई में दो चम्मच तेल डाल कर गरम करें। गरम तेल में हींग, जीरा डालें। अब जीरा भुनने के बाद पिसी हुई दाल डालें और धीमी आंच पर भूनें। फिर धनियां पाउडर, सौंफ, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक भी डाल दें। दाल को ब्राउन और सूख जाने तक भूनें, अंत में काजू और किशमिश भी मिला लें। भरावन तैयार है।
विज्ञापन


समोसे का आटा बनाने के लिए मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकालें, मैदा में घी और नमक हाथ से मिलाए, फिर गुनगुने पानी से पूरी के जैसा आटागूथ लें। आटे को आधे घंटे के लिये गीले कपडे से ढककर रख दें। आटा तैयार है।

समोसे बनाने के लिए गुथे हुए आटे से छोटी लोई बनाए और बेलन पतली बेलें। एक चम्मच मैदा में दो चम्मच पानी मिलकर पेस्ट लें। पूरी को 2 बराबर भागों में काट कर पूरी का एक हिस्सा उठाए और दोनों कोने मिला कर कोन बनाएं।
विज्ञापन


कोनों को मैदे के पेस्ट चिपकाएं। इस कोन में एक छोटी चम्मच मिश्रण या जितनी उसमें भर जाये भरें। इसके बाद ऊपर भी मैदे का पेस्ट लगा के दोनों तरफ चिपका दें। समोसे को एक थाली में रखते जाएं और सारे समोसे इसी तरह बनाकर तैयार कर लें। जब सारे समोसे तैयार हो जाएं तो इन्हें तल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें