फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने बढ़ाई हड़ताल, 20 मई तक जारी रहेगी

विज्ञापन
16jjrp05- लघु सचिवालय में धरना देते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
झज्जर। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रही हड़ताल 20 मई तक बढ़ा दी गई है। यह निर्णय शनिवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा की ऑनलाइन हुई राज्य कमेटी मीटिंग में लिया गया। मीटिंग की अध्यक्षता राज्य प्रधान बसाऊराम ने की जबकि संचालन उपमहासचिव देवीराम में किया।
विज्ञापन

बैठक के बाद जारी प्रेस बयान में यूनियन प्रधान बसाऊ राम, महासचिव विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप सिंह, उपमहासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिंद्र सिंह ने कहा कि हड़ताल बढ़ाना मजबूरी है। 19 साल से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। न कर्मचारी का दर्जा दिया जा रहा और ना ही पूरा वेतन दिया जा रहा है।
नेताओं ने कहा कि शहरी और ग्रामीण सफाई कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। पॉलिसी बनाकर पक्का करने, 31 दिसंबर 2025 के उच्च न्यायालय का आदेश लागू करने, 400 की आबादी पर एक कर्मचारी की भर्ती करने, कर्मचारी की मृत्यु होने पर 50 लाख मुआवजा देने की मांग आदि को लेकर लगातार आंदोलन करते आ रहे हैं लेकिन सरकार सफाई कर्मियों की आवाज को अनसुना कर रही है।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि ये सरकार कितना दलित हितैषी है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता कि मार्च 2024 के बजट सत्र में निवर्तमान मुख्यमंत्री ने 1000 की आबादी पर एक ग्रामीण सफाई कर्मचारी की भर्ती करने की घोषणा की थी, जिसको आज तक लागू नहीं किया और 9700 पद ग्रामीण सफाई कर्मियों के खाली पड़े हैं।
24 नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री ने 26000 हजार वेतन की घोषणा की उसके बाद 11 जून 2025 को 2100 रुपये बढ़ोतरी की घोषणा की, जो आज तक लागू नहीं किया गया। संगठन के नेता ने कहा कि जब से भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद पिछले 12 साल में एक भी सफाई कर्मचारी और सीवरमैन स्थाई की स्थाई भर्ती नहीं की।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा ने अपने संघर्ष को करते हुए राज्यव्यापी हड़ताल को 20 मई तक जारी रखने का निर्णय लिया है। वहीं हड़ताल के साथ मंत्री और मुख्यमंत्री को आवास का घेराव करने की भी निर्णय लिया गया है। सरकार को चेतावनी देते हुए यूनियन कहा कि सरकार समय रहते मांगों का समाधान नहीं किया तो ग्रामीण सफाई कर्मचारी प्रदेश भर में आंदोलन को तेज करेंगे। इस अवसर पर दिलबाग दलाल, राजेंद्र जुलाना, रमेश जाखड़, राजबीर राहड़, रामबीर, किरण बहराना, यशवंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें