फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ से भिवानी के लिए बनाया रूट, जरूरत अनुसार चलेगी बस

विज्ञापन
08jjrp20- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा की कर्मशाला में खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। रोडवेज विभाग झज्जर डिपो की तरफ से बहादुरगढ़ से भिवानी के लिए स्पेशल रोडवेज बस चलाने के लिए रूट बनाया गया है। जरूरत पड़ने पर रोडवेज की तरफ से इस रूट पर बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग झज्जर डिपो की तरफ से अलग-अलग रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं अब रोडवेज विभाग की तरफ से अलग-अलग रूटों पर स्पेशल बस चलाने के लिए रूट बनाया गया है। फिलहाल रोडवेज विभाग ने बहादुरगढ़ से भिवानी के लिए रोडवेज बस का रूट बनाया है।
इस रूट पर यात्रियों की अधिक भीड़ होने पर रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। बहादुरगढ़ से भिवानी के लिए बनाए गए रूट में रोडवेज बस बहादुरगढ़ से चलकर झज्जर पहुंचेगी। इसके बाद झज्जर से बेरी होते हुए भिवानी के लिए जाएगी। इस रूट पर दो दिन के लिए रोडवेज बस को चलाकर देखा गया था। अब आगामी दिनों में जरूरत पड़ने पर इस रूट पर बस चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज विभाग झज्जर डिपो से डीआई परमजीत ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों के लिए रोडवेज बसों के रूट बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें