फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सराफा की दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरकोट। थाना क्षेत्र में एक सराफा की दुकान से आभूषण चोरी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में से एक हिस्ट्रीशीटर है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि कुदरकोट क्षेत्र के बांके बिहारी ज्वैलर्स के संचालक दिनेश कुमार ने दुकान में चोरी की तहरीर दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार दो जनवरी को वैवाह में बिधूना-भरथना सड़क पर स्थित उनकी दुकान का ताला तोड़कर चोर आभूषणों के साथ तिजोरी भी ले गए थे। तिजोरी खेतों में मिली थी। गुरुवार को एरवाकटरा-कुदरकोट मार्ग पर सूत्यानी मोड़ के पास संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कुदरकोट की ओर एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो कार चालक ने तेजी से एरवाकटरा की ओर भागने का प्रयास किया। अनियंत्रित होकर कार एक खंभे से टकरा गई। कार से उतरते ही बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की, जिसमें इटावा के गांव सुल्तानपुर निवासी विमल के दाएं पैर और अछल्दा के मोहल्ला कलक्टरगंज निवासी छोटू उर्फ रामू के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों घायल होकर गिर पड़े। इसी बीच, इटावा के गांव मढि़यावा ख्याली निवासी सचिन को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को सीएचसी बिधूना भेजा गया।
विज्ञापन



पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए आभूषण, अवैध तमंचे, दो कारतूस और दो खोखा बरामद किए हैं। इस गिरफ्तारी में स्वाट प्रभारी समित चौधरी, उप निरीक्षक राममगन सिंह और रामवीर सिंह शामिल रहे। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
-
हिस्ट्रीशीटर है विमल
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे आभूषण बेचने जा रहे थे। थाना प्रभारी अमर बहादुर ने बताया कि विमल के विरुद्ध 14 मामले दर्ज हैं। वह इटावा के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी का हिस्ट्रीशीटर भी है। इसके अलावा रामू के 7 विरुद्ध व सचिन के विरुद्ध एक अपराधिक मामला दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें