रोहतक। रोडवेज तालमेल कमेटी 24 मार्च को कर्मचारियों की मांग को लेकर धरना देगी। बस स्टैंड के यूनियन कार्यालय मंगलवार को तालमेल कमेटी ने डिपो स्तरीय बैठक की। बैठक के अध्यक्ष संदीप सिंघवा ने कहा कि कर्मचारियों की मांग व समस्याएं लंबे समय से लंबित है। अभी तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ है।
सुरेश नहरा ने बताया कि द्वेष व पक्षपात भावना से बीमार और वरिष्ठ कर्मचारियों को अन्य ड्यूटी से हटाकर मार्ग पर लगाया जा रहा है। राज्य नेता जगदीप लाठर ने कहा कि तालमेल कमेटी ने कर्मचारियों की मांग व समस्याओं से संबंधित पत्र 10 मार्च को महाप्रबंधक को दिया था लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया।
बैठक में कमेटी सदस्य दिनेश हुड्डा, ओम डाबोधा, अजमेर, जोगेंद्र मलिक, जोगेंद्र ढुल, सुमेश कुंडू, संदीप खोखर, राजेश मायना, मंजीत कारोर, मंजीत दलाल, प्रवीण आदि मौजूद रहे। संवाद