फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एजेंसी से लौटा रहे, घर भी नहीं पहुंचा रहे सिलिंडर

विज्ञापन
गैस एजेंसी पर लगा बैनर और सिलिंडर के लिए पहुंचे उपभोक्ता।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर स्थित गैस एजेंसी एकेपी के बाहर उपभोक्ताओं के लिए सूचना से संबंधित बैनर लगा है। लिखा है कि गैस सिलिंडर की आपूर्ति उपभोक्ताओं को सिर्फ उनके घर पर की जाएगी, लेकिन कार्यालय के अंदर और बाहर करीब 30 उपभोक्ता खड़े मिले। ये लोग एजेंसी के स्टाफ से इस बात पर विवाद कर रहे थे कि बुकिंग के पांच दिन बीत जाने के बाद भी उनका सिलिंडर घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन



एजेंसी संचालक अनुराग का कहना है कि उपभोक्ताओं को घर पर गैस आपूर्ति की जा रही है, लेकिन मांग अचानक बढ़ गई है। करीब 500 उपभोक्ता बुकिंग कराते हैं तो सर्वर डाउन होने या ओटीपी आने में देरी से सिर्फ 300 से 400 उपभोक्ताओं को ही आपूर्ति हो पा रही है।



लालबाग स्थित सहकारी गैस सर्विस एजेंसी के बाहर भी बैनर लगा नजर आया कि गैस की आपूर्ति घर पर की जाएगी। बिना डीएसी नंबर के सिलिंडर नहीं दिए जाएंगे, लेकिन एजेंसी के बाहर तेज धूप में 50 से अधिक उपभोक्ता अपना सिलिंडर लाइन में लगाकर खड़े नजर आए। ये भी सिलिंडर मिलने की आस में खड़े थे। उपभोक्ताओं ने बताया कि चार-पांच दिन पहले सिलिंडर बुक कराया था। एजेंसी पर कहा जा रहा है कि सिलिंडर घर पहुंचेगा, लेकिन जा नहीं रहा। इसी वजह से खुद आना पड़ा। एजेंसी पर मौजूद कर्मचारी नंबर से सिलिंडर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस एजेंसी पर लगा बैनर और सिलिंडर के लिए पहुंचे उपभोक्ता। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें